Tuesday, February 04, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
निर्वासित तिब्बती संसद के सांसदों ने राज्यपाल से भेंट कीउपमुख्यमंत्री 5 फरवरी को श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में होंगे शामिल मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती में  किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच कियाजिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाया जाएगा पालक - उपायुक्तप्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्रीउपायुक्त का सम्पन्न व्यक्तियों से विद्युत सब्सिडी छोड़ने का आग्रहपीड़ित मानवता तथा जरूरतमंदों की सेवा में स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाएफआरए की बैठक में सम्बंधित डीएफओ नदारत, उपायुक्त ने लिया कड़ा संज्ञान
-
हिमाचल

पीड़ित मानवता तथा जरूरतमंदों की सेवा में स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 03, 2025 06:10 PM

शिमलाः 

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएँ गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा समाज की सेवा करने तथा लोगों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात उन्होंने आज यहां अतुल्य जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट नामक स्वंयसेवी संस्था के सौजन्य से गरीब लोगों की सहायतार्थ मुफत राशन सामग्री तथा कम्बल वितरित करने के मौके पर कही।

   उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को गरीब लोगों की सहायता के लिए आने चाहिए तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अपना योगदान देना चाहिए । आज के युवा वर्ग में फैल रही नशे की प्रवृति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारा समाज खोखला हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के समूल खात्मे के लिए हम सभी को बढ़-चढकर आगे आना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित किया जा सके और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाएं इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं ।

   गरीब लोगों एवं पीड़ित मानवता की सेवा करने में जुटे अतुल्य जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए नरेश चौहान यह ट्रस्ट पिछले 22 वर्षों से प्रदेश में गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के अतिरिक्त युवा विकास, महिला सशक्तिकरण तथा हरित क्रांति जैसे कार्यक्रम को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दे रहा है।इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पदाधिकारी देव ठाकुर भी उपस्थित थे।  

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
निर्वासित तिब्बती संसद के सांसदों ने राज्यपाल से भेंट की उपमुख्यमंत्री 5 फरवरी को श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में होंगे शामिल मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती में  किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच किया जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाया जाएगा पालक - उपायुक्त प्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री उपायुक्त का सम्पन्न व्यक्तियों से विद्युत सब्सिडी छोड़ने का आग्रह एफआरए की बैठक में सम्बंधित डीएफओ नदारत, उपायुक्त ने लिया कड़ा संज्ञान प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 को लेकर विशेष बैठक आयोजित बजट 2025 में प्रस्तुत प्रत्यक्ष करों से संबंधित प्रस्तावों का एक उद्देश्य व्यक्तिगत आयकर सुधार : कश्यप प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 को लेकर विशेष बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,70,83,172
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy